बुरहानपुर कोरोना कर्फ्यू के चलते ग्रामीण क्षेत्रों में भी अब सख्ती

corona curfew in burhanpur

बुरहानपुर। जिले में कोरोना कर्फ्यू के चलते ग्रामीण क्षेत्रों में भी अब पुलिस सख्ती बरत रही है। शाहपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम खामनी में कार्यवाही की गई जिसके तहत बेवजह घूमने वालो को पकड़कर अस्थाई जेल में डालने सहित चालानी कार्रवाई भी की गई। दरअसल बुरहानपुर जिले में कोरोना कर्फ्यू लगाया गया है जिसका पालन कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने मोर्चा संभाल रखा है। वहीं दूसरी ओर आवश्यक सेवाओं जैसे एम्बुलेंस, ऑक्सीजन टैंकर और डाॅक्टर्स को आवागमन के लिए अनुमति दी जा रही है।

  • एम्बुलेंस, ऑक्सीजन टैंकर और डाॅक्टर्स को छूट
  • लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त पुलिस