जबलपुर के शुभम हाॅस्पिटल की बिजली गुल होने के बाद मचा हड़कंप

shubham hospital jabalpur

जबलपुर। शुभम हाॅस्पिटल में बीति शाम के समय अचानक बिजली चली जाने के बाद अफरा तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के मुताबिक अस्पताल में 50 से अधिक मरीज भर्ती है जहां अचानक बिजली चली जाने के बाद अफरा तफरी मच गई। आनन-फानन में अस्पताल प्रबंधन बिजली की व्यवस्था करने में जुट गया। वहीं इस बीच एक मरीज के मौत की भी जानकारी मिली है जिसपर अस्पताल प्रबंधन का मानना है कि लाईट गुल होने से किसी मरीज की मौत नहीं हुई है।

  • जबलपुर के शुभम हाॅस्पिटल का मामला
  • कुछ देर लाईट जाने के दौरान हुई मौतः परिजन
  • लाईट जाने से किसी मरीज की मौत नहीं हुईः प्रबंधक