आलोट में चार वर्षीय छात्रा के साथ छेड़छाड़, ड्रायवर गिरफ्तार

Girl molested by Driver

आलोट। रतलाम जिले के एक स्कूल में चार वर्षीय छात्रा के साथ ड्रायवर द्वारा छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। दरअसल रतलाम जिले के आलोट एसआर पब्लिक स्कूल की एक चार वर्षीय छात्रा के साथ स्कूल वाहन के ड्रायवर द्वारा छेड़छाड़ की गई है जिसके बाद परिजनों ने आलोट थाना पहुंचकर शिकायत की। स्कूल प्रिंसिपल, भरत आंजना ने बताया कि पहली बार ऐसा शर्मनाक हादस हुआ है जिसके खिलाफ कठोर कदम उठाकर संदिग्द्ध ड्रायवार को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।

आलोट थाना प्रभारी, कैलाश सोलंकी ने बताया कि बच्ची को लेकर उनकी मां थाना पहुंची थी, जिनके मुताबिक दोपहर लगभग 2ः30 बजे स्कूल से घर आई बच्ची ने सीने में दर्द होने की शिकायत की थी जिसके बाद पता चला कि ड्रायवर द्वारा बच्ची को काटा गया है। वहीं पुलिस ने ड्रायवर मनोहर के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

DOWNLOAD