रतलाम के कोटड़ी में नदी के बीच फसे दो मछुआरे

Ratlam Chambal Nadi

आलोट। रतलाम जिले की चंबल नदी में मछली पकड़ने गए दो युवक नदी के बीच फस गए जिसके बाद रेस्क्यू दल ने दोनों युवकों को सुरक्षित नदी के बीच से बाहर निकाला। दरअसल रतलाम जिले के ग्राम कोटड़ी का यह मामला है जहां चंबल नदी में बने डेम में दो युवक मछली पकड़ने के लिए गए हुए थे जहां अचानक बढ़े जल स्तर के कारण दोनों युवक नदी के बीच फस गए। युवकों के नदी के बीच फसने की सूचना के बाद ताल थाना पुलिस ने रेस्क्यू दल के साथ मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद युवकों को नदी के बीच से सुरक्षित बाहर निकाली।

DOWNLOAD