अशोकनगर में राष्ट्रीय किन्नर सम्मेलन आयोजित

Kinnar Sammelan

अशोकनगर में आयोजित किए जा रहे किन्नर सम्मेलन (Kinnar Sammelan) में देश भर से किन्नर पहुचंकर सम्मेलन में हिस्सा ले रहे है। बता दें कि आशोकनगर में आयोजित हुआ यह किन्नर सम्मेलन 10 दिनों तक चलेगा जिसके तहत जुलूस के साथ ही कार्य स्थल पर विभिन्न आयोजन किए जा रहे हैं। किन्नरों द्वारा नगर के मुख्य मार्ग पर एक जुलूस निकाला गया जिनका कई जगहों पर फूल बरसाकर तथा आतिशबाजी कर स्वागत किया गया। अशोकनगर से चांदनी मौसी ने बताया कि देश में सुख शांति रहे तथा देश उन्नति करे इसी कामना के साथ यह आयोजन कराते हुए कार्यक्रम स्थल पर हवन पूजन कराई जा रही है।

DOWNLOAD