Kherapati Mandir Shahapur

शाहपुर खेड़ापति मंदिर में भंडारा आयोजित

शाहपुर। बैतूल जिले के शाहपुर स्थित माँ खेड़ापति मंदिर में माँ खेड़ापति पदयात्रा दल द्वारा भंडारे का आयोजन कराया गया। जानकारी के मुताबिक भंडारे से पूर्व मंदिर में पूजन अर्चना की गई जिसके बाद नगर के लोगों ने मंदिर पहुंचकर प्रसादी ग्रहण की। पदयात्रा दल के अध्यक्ष आशीष राठौर, रिंकू राठौर तथा जितेश महतो की आयोजन में अहम योगदान रहा। जानकारी दी गई कि शाहपुर में यह पहला आयोजन दल द्वारा किया गया है वहीं आगामी समय में भी जनसहयोग से आयोजन कराया जाएगा।

Back To Top