फिल्म धाकड़ में दिखेगी मध्यप्रदेश के सतपुड़ा की झलक

kangana ranaut dhakad

बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में फिल्म धाकड़ की शूटिंग की जा रही है जिसमें सतपुड़ा की वादियों का दृश्य भी दिखया जाएगा। बता दें कि फिल्म के लिए बैतूल जिले से पहले होशंगाबाद जिले के पचमढ़ी में भी कुछ शूटिंग की जा चुकी है और अब इसी क्रम में फिल्म की शूटिंग बैतूल जिले के सारणी में भी शुरू हो चुकी है। बता दें कि फिल्म धाकड़ के निर्माता सोहेल मकलाई और निर्देशक रजनीश घई है जिसमें अभिनेत्री कंगना रणौत द्वारा भूमिका निभाई जा रही है।

  • सरणी में फिल्म धाकड़ की शूटिंग जारी
  • कंगना रनौत निभा रहीं फिल्म में भूमिका
  • पचमढ़ी में भी हो चुकी है शूटिंग

सारणी के सतपुड़ा पाॅवर प्लांट के सीएचपी काॅल हैंडलिंग प्लांट में फिल्म की शूटिंग की जा रही है जिस दौरान कंगना रनौत, कोल माफिया की जासूसी करते नजर आएगी। वहीं इस फिल्म के लिए रात्रि के समय अधिकतर शूटिंग की जा रही है।