Khajuraho Archeology department

खजुराहो के मजदूरों ने ठेकेदार पर लगाया शोषण का आरोप

खजुराहो। पर्यटन नगरी खजुराहो के भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के मजदूरों द्वारा एक बार फिर शोषण का आरोप लगाया गया है। इस बार मजदूरों ने शोषण का आरोपी ठेकेदार ज्ञान सिंह पर लगाकर हड़ताल शुरू कर दी है। मजूदरों ने बताया कि वह विगत 15 वर्षों से काम कर रहे हैं और अब उन्हे एक एक कर पुरातत्व विभाग से बाहर निकाला जा रहा है। जबकि दूसरी ओर ठेकेदार द्वारा उनके निज निवास पर मजदूरों से ओव्हर टाइम काम करने को कहा जाता है जिसका भुगतान भी नहीं किया जाता है।

हॉर्टिकल्चर असिस्टेंट, मिथुन चालक ने बताया कि दिल्ली के कुल्दीप सिंह को ठेका दिया गया था जिनके निर्देश पर खजुराहो के ज्ञान सिंह द्वारा मजदूरों को लगाया गया जिनके द्वारा अब काम बंद कर दिया गया है। हालांकि मजदूरों के शोषण के मामले में उच्च अधिकारी तक बात पहुंचाने की बात कही गई।

DOWNLOAD

Back To Top