अयोध्या फैलसे के बाद छतरपुर में रहा भाईचारे तथा शांति का माहौल

Ayodhya faisla

छतरपुर। देश के सर्वाधिक चर्चित व विवादित, वर्षो पुराने मामले अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद छत्तरपुर शहर में भाईचारे तथा शांति का माहौल रहा।बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के सीजेआई ने अयोध्या में राम मंदिर ब नाने के लिए सरकार को ट्रस्ट बनाने की जिम्मेदारी सौंपी है जिसके बाद राम मंदिर का निर्माण होगा जबकि अयोध्या में ही मस्जिद को भी जगह देने की बात कोर्ट ने कहीं।

अयोध्या फैसले के बाद छतरपुर में हर हरह की गतिविधियों पर जिला कलेक्टर मोहित मुन्दुस, पुलिस अधीक्षक तिलक सिंह की निगाहें रहीं जहां शहर के मुख्य मार्ग पर भ्रमण कर निरीक्षण भी किया गया। बता दें कि शहर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया जबकि आम लोगों के साथ राजनीतिक तौर पर सभी पार्टी के नेताओं ने सर्वोच्च न्यायालय के इस फैसले का स्वागत करते हुए नगर में शाति बनाए रखने में सहयोग किया।