नेपानगर वनविभाग ने जब्त कि सागवान लकड़ी

Sagwan Wood

नेपानगर। बुरहानपुर जिले के नेपानगर वनविभाग टीम ने जंगल से सागवान इमारती लकड़ी को जब्त किया है। जानकारी के मुताबिक वन तस्कर द्वारा सागवान इमारती लकड़ी को परिवहन किया जा रहा था जिसके साथ ही एक लोडिंग वाहन तथा बाइक को भी जब्त किया गया है जबकि तस्कर भागने में कामियाब रहे। नेपानगर रेंजर, डी.एस बरडे ने बताया कि नेपानगर आसिर राष्ट्रीय राजमार्ग से कुछ दूरी पर वन बीट क्रमांक 185 से सागवान लकड़ी वन तस्कर द्वारा परिवहन करते हुए टाटा एस लोडिंग वाहन में ले जाई जा रही थी जिसका पीछा कर वाहन को रोककर लकड़ियों को जब्त किया गया जबकि सभी आरोपी फरार होने में कामियाब रहे।

DOWNLOAD