Mela Jal Bihar

छतरपुर के मेला जलबिहार में तनीश ताम्रकार की गूंजी कव्वाली

छतरपुर। शहर में ऐतिहासिक मेला जलबिहार के अंतर्गत आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शहर के प्रसिद्ध सीलिंग पब्लिक स्कूल के छात्र तनीश ताम्रकार की कव्वालियों ने जलवा बिखेर दिया। बता दें कि जलबिहार कार्यक्रम में नगरपालिका द्वारा कलाकारों के लिए रंगारंग मंच सजाया जाता है जिसमे बच्चों से लेकर युवाओं एवं अनेको लोग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समा बांधते हैं। इसी क्रम में स्कूली बच्चों के कार्यक्रमों के बीच शीलिंग पब्लिक स्कूल में पढ़ने बाले कक्षा 12वीं के छात्र तनीश ताम्रकार ने कव्वाली की शानदार प्रस्तुति दी जबकि शीलिंग किड्स की यूकेजी छात्रा अदित्रि नगरिया ने घूमर गाने पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर लोगों की तालियां बटोरी।

Back To Top