Umaria airport

उमरिया में दो गुटों के बीच हुई फायरिंग, चार आरोपी गिरफ्तार

उमरिया। कोतवाली थाना अंतर्गत हवाई-पट्टी के पास दो गुटों में देर रात्रि गोली चलने की बड़ी वारदात सामने आई है, वहीं इस हमले के दौरान एक व्यक्ति घायल होने की भी जानकारी मिली है। गोली चलने की सूचना मिलते ही आनन फानन में पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर चार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा ने बताया कि वारदात की सूचना के बाद ही तत्काल जिले में नाकाबंदी की गई, और जितने भी अपराधी है उनकी गिरफ्तार कर ली गई है। जानकारी दी गई कि पकड़े गए आरोपियों में से एक आरोपी पर 307 का भी के दर्ज है जबकि आरोपी द्वारा कीटनाशक का सेवन कर लिया गया जिसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां अब स्थिति सामान्य है।

DOWNLOAD

Back To Top