उमरिया युवा मोर्चा ने जरूरतमंदों को बांटा राशन

उमरिया। जिले में भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा जरूरतमंद लोगों को राशन का वितरण किया जा रहा है। दरअसल कोरोना कर्फ्यू सहित अन्य प्रदेश में लाॅकडाउन लगने के बाद मजदूरों को परिवार चलाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है जिसके चलते प्रदेश सरकार ने जरूरतमंद लोगों को 3 महिने तक फ्री में राशन उपलब्ध कराने की पहल की है। इसी के तहत उमरिया युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले लोगों को राशन, गमछा, मास्क, सेनेटाइजर का वितरण किया।

  • 3 महिने तक फ्री में राशन वितरण की पहल
  • राशन, गमछा, मास्क, सेनेटाइजर का वितरण किया

इस दौरान युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सुजीत सिंह, मंडल अध्यक्ष पारस खटीक, नगर उपाध्यक्ष जितेंद्र बारी, महामंत्री कुलदीप खटीक एवं अतुल रजक मौजूद थे।

You May Also Like

More From Author