Tal Police

ऑयल चोरी मामले में ताल पुलिस के हत्थे चढ़े दो आरोपी

ताल। रतलाम जिले में पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का खुलासा किया है जो विद्युत ट्रांसफॉर्म से आईल चुराता था। दरअसल रतलाम जिले की ताल थाना पुलिस को यह सफलता हाथ लगी है। प्रेसवार्ता के दौरान ताल थाना प्रभारी संगीता सोलंकी ने बताया कि पुलिस ने घेराबंदी का एक मारूति वेन को रोककर तलाशी ली गई थी। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए एक आरोपी से पूछताछ की गई तो पता चला कि वैन में रखा ऑयल चोरी का है, जिससे और पूछताछ करने पर आरोपी ने अपने अन्य साथियों के नाम बताए जबकि एक लूट की वारदात को भी अंजाम देने की बात को कबूला गया है। हालांकि पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि तीन फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Back To Top