रतलाम के भोजाखेड़ी में 22 लोगों ने किया गृह प्रवेश

bhojakhedi of ratlam

रतलाम। जिले के आलोट ग्राम भोजा खेड़ी में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्मित कुल 22 घरों में गृह प्रवेश कराया गया। इस कार्यक्र में जनपद पंचायत प्रधान कालूसिंह परिहार, एसडीएम राजेश शुक्ला, जनपद पंचायत सीईओ राधाकिशन वक्तारिया मौजूद रहे।

बता दें कि भोजाखेड़ी में पीएम आवास योजना के तहत 22 हितग्राहियों को लाभ मिला है जिनके घर निर्माण के बाद गृह प्रवेश कराया गया। इससे पहले मकान मालिक का श्रीफल देकर सम्मानित भी किया गया।