ram janmabhoomi faisla

अयोध्या मुद्दे पर आ सकता है फैसला, पाली थाना में शांति समिति की बैठक आहूत

पाली। रामजन्म भूमि अयोध्या मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा नवम्बर में फैसला सुनाने की  खबरें चर्चा में है जिसको लेकर देशभर में अलर्ट जारी किया गया है, जिसके बाद से ही पुलिस प्रशासन शांति व्यवस्था बनाए रखने में जुटी हुई है। इसी के तहत उमरिया जिले के पाली थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आहूत की गई जिसमें नगर लोग शामिल हुए।

बैठक में नवागत एसडीएम नीलमणि अग्निहोत्री तथा एसडीओपी अरविंद तिवारी भी मौजूद रहे। बैठक मुख्य रूप से सुप्रीम कोर्ट विचाराधीन आयोध्या मामले को लेकर की गई है जिसका मकसद यह है की सुप्रीम कोर्ट चाहे जो भी फैसला ले उस फैसले का सभी को स्वीकार करना है, वहीं न्यायालय के फैसले के बाद समाज के प्रतिनिधि को किसी प्रकार की टिप्पड़ी ना करने की हिदायत कदी गई जबकि दूसरी ओर शोशियल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट शेयर ना करने की अपील की गई। वहीं दूसरी ओर पुलिस द्वारा थाना परिसर से फ्लैग मार्च भी निकाला गया।

Back To Top