कन्नौज पुलिस ने 50 लाख की शराब जब्त की

Thathia Police Kannauj

ठठिया – कन्नौज पुलिस की सर्विलांस टीम ने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर शराब लदा ट्रक पकड़ा है। शराब लदा ट्रक एक्सप्रेस-वे से गुजरने की सूचना मिलते ही सुबह लगभग 4 बजे सर्विलांस टीम तिर्वा कट पर पहुंची जहां सर्विलांस टीम के मौजूद होने की आशंका के चलते ट्रक चालक ने स्पीड तेज की लेकिन टीम ने ट्रक का पीछा कर पकड़ लिया लेकिन मौका देखकर चालक और साहयोग भागने मेंकामियाब रहे। बता दें कि ट्रक चालक, ट्रक को ठठिया थाना क्षेत्र में एक्सप्रेस-वे पर छोड़कर फरार हो गया। हालांकि सर्विलांस टीम ने ट्रक को कब्जे में लिया जिसमें बड़ी मात्रा में रखी शराब जब्त की गई जिसकी कीमत लगभग 50 लाख रूपए आंकी गई।