संस्था आरधना द्वारा सामूहिक विवाह समारोह का सफल आयोजन

Sanstha Aradhna Pithampur

पीथमपुर। संस्था आरधना द्वारा 21 जोड़ो का सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया जिसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री, विक्रम वर्मा, धार विधायक नीना विक्रम वर्मा, आयोजक संजय वैष्णव, नगर पालिका अध्यक्ष कविता वैष्णव मुख्य तौर परमौ जूद रहे। बता दें कि यह आयोजन पहले मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत होना था लेकिन जिला कलेक्टर के आदेश के बाद समारोह को निरस्तर हुआ और फिर समाजिक संस्था आराधना ने विवाह समारोह के आयोजन का जिम्मा उठाया और 8 नवम्बर को इसका सफल आयोजन हुआ।

बता दें कि मात्र 24 घंटे के अंदर ही आयोजन की सभी तैयारियों को सही ढंग से करने के साथ ही आरधना संस्था के इस आयोजन को कई लोगों ने सराहा। सामूहिक विवाह में सब से पहले बारात निकाली गई जिसमें संस्था आरधना के सदस्यों ने जम कर झूते दिखाई दिए वहीं बारात के बाद मंडप में जोड़ों को बैठाकर गायत्री विद्या पीठ के आचार्यों द्वारा वैदिक रीति रिवाज से विवाह सम्पन्न कराया गया।

DOWNLOAD