पीथमपुर की लाॅयड इंसुलेशन फैक्ट्री में रखे मटेरियल में लगी आग

Lloyd insulation factory pithampur

धार। पीथमपुर के सेक्टर 3 में लाॅयड इंसुलेशन फैक्ट्री में सुबह शाॅर्ट सर्किट के कारण अचानक आग लगने से अफरा तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि यह आग परिसर में रखे वेस्ट मटेरियल में लगी थी, जिसकी सूचना मिलते ही मौके पर दमकल के दो वाहन पहुंची और आग पर काबू पाया गया। आग लगने से कोई जनहानि नहीं हुई है लेकिन लाखों रुपए के नुकसान होने की आशंका जताई गई है।

  • सेक्टर 3 में स्थित हैं लाॅयड इंसुलेशन फैक्ट्री
  • परिसर में रखे वेस्ट मटेरियल में लगी आग
  • दमकल के दो वाहनों ने आग पर काबू पाया
  • शाॅट सर्किट से आग लगने की आशंका

कम्पनी के मैनेजर ने बताया कि सुबह कारखना परिसर में रखें वेस्ट मटेरियल में अचानक आग लगी जिसके बाद सुरक्षा अधिकारियों को सूचित किया गया। हालांकि कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया जबकि नुकसान का आकलन लगाया जा रहा है।