Madhopura

माधोपुर गांव को खाली कराने पहुंचा पुलिस प्रशासन अमला

पीथमपुर। धार जिले के पीथमपुर में प्रशासनिक अमले के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल ने सागौर के माधोपुर गांव पहुंचकर इलाके को खाली कराया। दरअसल माधोपुर गांव, नेट्रीप ऑटो टेस्टिंग ट्रैक के लिए अधिग्रहित की गई जमीन के अंतर्गत आता है जहां कुल 139 परिवार थे जिनमें से 60 परिवार पहले ही गांव छोड़कर पलायन कर चुके है लेकिन पूरा मुआवजा लेने के बाद भी लगभग 79 परिवार मौके से नहीं हटे जिन्हे अब पुलिस प्रशासन द्वारा सख्ती अपनाते हुए हटाया गया।

ऑटो टेस्टिंग ट्रेक में 13 अलग अलग प्रकार के ट्रेक बन कर तैयार हो चुके है जिनमे टेस्टिंग भी शुरू की जा चुकी है पर माधोपुर गांव खाली ना होने के कारण हाई स्पीड ट्रेक का काम रुका हुआ था जो गांव खाली हो जाने के बाद दिसम्बर तक पूरा हो जाने की बात की जा रही है।

DOWNLOAD

Back To Top