धार में भीषण सड़क हादसा, 6 मजदूरों की मौत 24 घायल

Ahmedabad Highway Dhar accident

धार। इंदौर अहमदाबाद फोरलेन के चिकलिया फाटे पर एक भीषण सडक हादसा हुआ है जिसमें करीब 6 लोगों की मौत होने की जानकारी मिली रही है जबकि 20 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि मजदूरो से भरा पिकअप वाहन, केसूर से टांडा की ओर जा रहा था तभी चिकलिया फाटे पर वाहन पंचर हो गया जिस दौरान रोड किनारे खड़े वाहन को तेज रफ्तार टेंकर ने टक्कर मार दी।

  • देर रात फसल काटकर लौट रहे थे मजदूर
  • रोड किनारे खड़े पिकअप वाहन को टैंकर ने मारी टक्कर
  • 6 मजदूरों की हुई मौत, 24 लोग घायल, 9 गंभीर
  • वाहन छोड़कर टैंकर चालक हुआ मौके से फरार

मजदूर ने बताया कि देर रात के समय 30 से 40 लोग फसल काटकर लौट रहे थे जिस दौरान वाहन पंचर होने पर रूके तो पीछे आए टैंकर ने टक्कर मार दी जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई।

अपर कलेक्टर, शैलेन्द्रसिंह सोलंकी ने बताया कि प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे जिसमें 6 की मौत जबकि 24 लोग घायल बताए जा रहे हैं। हालांकि सभी घायलो को जिला अस्पाताल लाया गया, जबकि घटना के बाद टेंकर चालक टेंकर छोड़कर मौके से फरार हो गया।