पदमपुरा में वसुंधरा हरियाली महोत्सव की शुरुआत

Padampur Dhar

धार। अपने पिता की स्मृती को चीर स्थाई बनाने के लिए एक युवा अफ्सर ने पौधरोपण की मुहिम चलाई है। बता दें कि धार जिले के ग्राम पदमपुरा में वसुंधरा हरियाली महोत्सव की शुरुआत रैली निकालकर की गई जो कि मुक्तिधाम पहुंचकर सम्पन्न हुई। इस दौरान महामंडलेश्वर श्री शेखर महाराज तथा क्षेत्रीय रहवासियों के साथ जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए।

ग्राम पदमपुरा निवासी मोहनलाल मारु जो कि वर्तमान में उज्जैन जिला खाद्य एवंआपूर्ति अधिका री के पद पर पदस्थ है। युवा अफसर ने अपने पिता की स्मृति को चीर स्थाई बनाने के लिए पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया है जो कि अब एक महा अभियान का रुप ले चुका है।