नवानगर हत्याकांड: पत्नी से छेड़छाड़ करने पर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Nawanagar singrauli news

सिंगरौली। जिले की नवानगर पुलिस ने हत्या मामले में आरोपी को गिरफ्तार करते हुए पर्दाफाश करने में सफलता हासिल की है। दरअसल नवानगर थाना क्षेत्र में बीते दिनों रामलल्लू नामक व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया था जिस मामले में पुलिस ने महिला एवं पुरूष दो आरोपी की गिरफ्तारी की है।

https://youtu.be/s9x67VtKzbg

  • रामलल्लू नामक व्यक्ति की हुई थी हत्या
  • महिला एवं पुरूष दो आरोपी हुए गिरफ्तार
  • पत्नी से छेड़छाड़ करने पर की गई थी हत्या

जानकारी के मुताबिक मृतक व्यक्ति द्वारा अपने दोस्त लंबू की पत्नी से छेड़छाड़ का प्रयास किया गया था जिसके चलते लंबू ने रामलल्लू के गर्दन पर कुल्हाड़ी मारकर मौत के घाट उतार दिया और फिर शव को जंगल में फेंककर मौके से फरार हो गया। हालांकि नवानगर पुलिस ने हत्या के आरोप में पति पत्नी दोनों को ही गिरफ्तार कर लिया है।