बालाघाट के कोसमी में अमरशहीद बिरसा मुण्डा की मूर्ति का अनावरण

Amar Shaheed Birsa Munda

बालाघाट। बालाघाट जिले के लालबर्रा जनपद पंचायत के ग्राम कोसमी में अमरशहीद बिरसा मुण्डा का पूजन व हवन कर मूर्ति का अनावरण पूर्व सांसद विश्वेश्वर भगत द्वारा किया गया। वहीं मूर्ति पर माल्यार्पण के बाद आदिवासी लोकअचंल की प्रस्तुती बच्चों द्वा रा दी गई।

रटेगांव सरपंच, बालकृष्ण बिसेन ने बताया कि बिरसा मुण्डा जी की मूर्ति अनावरण से लोगों को एकत्रित करना तथा समाज का उत्थान कराना मुख्य उद्देश्य है जबकि दूसरी ओर ग्राम में राजा भोज की प्रतिमा स्थापना कर अनावरण की घोषणाभी सरपंच द्वारा की  गई।

DOWNLOAD