Wildlife trafficking

वन्य जीवों की तस्करी मामले में 2 शिकारी गिरफ्तार

दमोह। जिले में पन्ना टाइगर रिजर्व बफर टीम ने दुर्लभ प्रजाति के सांपो सहित वन्य जीवो के अवशेष जब्त कर बड़ी सफलता हासिल की है जिसके साथ ही दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। दरअसल पन्ना टाइगर रिजर्व के बफर जोन में शामिल मड़ियादो वन परिक्षेत्र टीम ने एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम देते हुए जिसके तहत दो वन्य जीव शिकारियों को पकड़ा गया है जो कि सपेरों के रूप में ग्रामीण अंचलों में दुर्लभ प्रजाति के साँपो सहित अन्य जीवों को पकड़कर इनका शिकार करते थे और इनके अवशेषों को इकठ्ठा कर ग्रामीण अंचलों में विभिन्न रोगों के उपचार का दावा करके दवाएं बनाकर बेचते थे। हालांकि एक फरार आरोपी की तलाश जारी है।

DOWNLOAD

Back To Top