दमोह आरटीओ कार्यालय में कर्मचारियों की मनमानी, उपभोक्ता परेशान

Damoh RTO

दमोह। कोरोना वायरस के कारण लाॅकडाउन के दौरान दमोह प्रशासन ने अधिकांश सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों से कार्य कराना शुरू कर दिया है जिससे उपभोक्ताओं एवं हितग्राहियों को परेशानी का सामना ना करना पड़े, लेकिन दमोह आरटीओ कार्यालय में जहां अधिकारी और कंप्यूटर शाखा के कर्मचारी अपनी ड्यूटी निभा रहे है तो वहीं कुछ कर्मचारी है जो लाॅकडाउन का हवाला देकर कार्यालय से नदारद दिखे।

https://youtu.be/mApwhwNABSs

दमोह आरटीओ अधिकारी, आरडी दक्ष ने बताया कि कार्यालय में दो बाबू और दो मैडम है जो विभाग खुलने के बाद भी उपस्थिति नहीं दे रहे हैं, जानकारी दी गई कि सभी चार बाबू को अनुपस्थिति पर नोटिस जारी भी किया गया है लेकिन कोई जानकारी नहीं दी जा रही है, जिसके कारण कई लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।