शमशाबाद के महानीम चौराहे क्षेत्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने किया सर्वे

Anganwadi Worker shamshabad

शमशाबाद। विदिशा जिले के शमशाबाद अंतर्गत ग्राम बमोरी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा कोरोना के लिए घर घर पहुंचकर सर्वे किया गया। बता दें कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता लक्ष्मी मैथिल, सोना सेन सहित सहयोगियों ने महानीम चौराहे क्षेत्र के घर घर पहुंचकर सर्वे किया और परिवार सदस्यों के स्वास्थ की जानकारी ली। इसके अलावा सुनीता किरार द्वारा 150 मास्क भी वितरित करते हुए लोगों को सुरक्षा के एतिहात बरतने की भी अपील की गई।