लखनादौन में सेना के जवान अंबर आर्या को दी गई अंतिम विदाई

Jawan Ambar Arya

लखनादौन – सिवनी जिले के लखनादौन निवासी सेना के जवान को उनके निधन के बाद राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। जानकारी के मुताबिक के लखनादौन के सुभाष वार्ड निवासी सेना के जवान अंबर आर्या, जम्मू कश्मीर कि ईएमई थर्ड बटालियन कंपनी में आरक्षक पद पर पदस्थ थे जिनकी एक सड़क दुर्घटना के दौरान मृत्यु होने के बाद उनका अंतिम संस्कार गृह ग्राम लखनादौन में किया गया। बता दें कि अंबर आर्या ड्यूटी से छुट्टी होने पर अपने घर लखनादौन आ रहे थे तभी जबलपुर से लखनादौन के बीच पुरवा माल ग्राम के पास उनका वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ था।  जबलपुर बटालियन की टुकड़ी, अंबर आर्या के शव को लेकर लखनादौन पहुंची जहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ उन्हे अंतिम विदाई दी गई जिन्हे श्रद्धांजलि देने बड़ी संख्या में ग्रामीण जन पहुंचे।

DOWNLOAD