सिवनी जिले में पैसे लेते पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल

kurai seoni

सिवनी। जिले में एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें पुलिसकर्मी, वाहन चालक से पैसे लेते हुए कैमरे में कैद हुआ है। जानकारी के मुताबिक कुरई थाना क्षेत्र के रेडिटेक बैरियर से गुजर रहे वाहन चालक से पुलिसकर्मी द्वारा पैसे लिए गए है जिसका वीडियो वायरल हुआ है। हालांकि वीडियो की पुष्टि कैमरा24 नहीं करता है।

  • कुरई थाना में पदस्थ है आरक्षक
  • रेडिटेक बैरियर से गुजर रहे वाहन चालक से लिए पैसे
  • वाहन चालक से पैसे लेते वीडियो वायरल

बताया जा रहा है कि कुरई थाना में पदस्थ आरक्षक का यह वीडिया है जिसमें वाहन चालक से पैसे लिए जा रहे हैं। वहीं जानकारी मिली है कि वीडियो वायरल होने के बाद आरक्षक को निलंबित भी कर दिया गया है।