Mission Indradhanus

ग्वालियर में मिशन इंद्रधनुष 2.0 अभियान

ग्वालियर। ग्वालियर में आगामी 18 जनवरी 2020 तक मिशन इंद्रधनुष 2.0 अभियान चलाया जाएगा जिसके लिए जिला कलेक्टर अनुराग चौधरी के निर्देश पर एक प्रेसवर्ताा आयोजित हुई। इस अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग एवं महिला बाल विकास विभाग की टीम द्वारा 2 वर्ष तक के बच्चों को वटामिन ए का घोल पिलाया जाएगा जिसके साथ ही अभिभाव को बच्चों के पोषण संबंधित भी जानकारी दी जाएगी।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी प्रदुम सक्सेना ने बताया कि मिशन इंद्रधनुष का अभियान पूरे प्रदेश में चलाया जा रहा है। जिसके तहत 0 से लेकर 2 वर्ष के बच्चों के लिए चार चरणों में टीकाकरण किया जाएगा। बताया गया कि जिले भर से कुछ बच्चों को चिंहित किया गया है।

DOWNLOAD

Back To Top