Dhawarh Chhatarpur

खजुराहो कलेक्टर का आश्वासन, चार महिने बीते लेकिन कोई कार्यवाही नहीं

खजुराहो। शासन भले ही कितनी भी योजना चला ले लेकिन धरातल पर लाने के लिए प्रयास काफी कठिन होते हैं, ऐसा ही कुछ मामला छतरपुर जिले के ग्राम धबाढ़ से सामने आया है जहां सितम्बर माह में आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत जिले के प्रशासिकन अधिकारी सहित क्षेत्रीय विधायक विक्रम सिंह ग्राम धबाढ़ के भ्रमण पर पहुंचे और ग्रामीणों की समस्याओं को सुना गया था। लेकिन ग्राम की समस्याओं को लेकर यह समाधान योजना सिर्फ एक मात्र औपचारिकता ही साबित हो रही है।

ग्रामीण ने बताया कि जिला कलेक्टर और विधायक के समक्ष गांव की सबसे अहम समस्या सड़क के संबंध में रखी गई थी जिसमें ग्राम तक 2 किलोमीटर की सड़क निर्माण का प्रस्ताव रखा गया, जिसके बाद अधिकारी ने ग्रामीणों को आश्वासन भी दिया लेकिन 4 महिने बीत जाने के बाद भी अधिकारी का आश्वासन पर अमल नहीं हो सका।

DOWNLOAD

Back To Top