छतरपुर के पिपरमेंट प्लांट में भीषण आग, करोड़ों के नुकसान की आशंका

chhatarpur fire accident

छतरपुर। पिपरमेंट प्लांट में भीषण आग लगी है, बता दें कि कोतवाली थाना क्षेत्र की यह घटना है जिसके बाद अफरा तफरी का माहौल बन गया। वहीं आग लगने की सूचना के बाद दमकल के वाहनों ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाने का प्रयास शुरू किया।

बता दें कि पिपरपमेंट प्लांट और गोदाम में भीषण आग लगने से करोड़ों रूपयों के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है जबकि आग लगने का कारण अज्ञात हैं।

मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड के कर्मियों द्वारा आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं मौके पर जिला प्रशासन के अधिकारी भी पहुंचे।