Theft in College

कन्नौज के सिंकंदरपुर इंटर काॅलेज में हुई चोरी

छिबरामऊ। कन्नौज जिले के छिबरामऊ में चोरों ने एक स्कूल को अपनाया निशाना बनाया है। बता दें कि छिबरामउ में चोरों के हौसले बुलंद हो चुके हैं जिनके द्वारा भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष के विद्यालय में घुसकर लाखों रुपये के सामन की चोरी की है। जानकारी दी गई कि कम्प्यूटर, टीएफटी, पंखे और सीसीटीवी कैमरे सहित अन्य समान चोरों द्वारा चोरी किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत कुल 1 लाख 50 हजार रूपए बताया गया। बता दें कि छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के सिंकंदरपुर स्थित वाई एस इंटर काॅलेज में यह चोरी हुई है जिसके शिकायत के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की।

DOWNLOAD

 

Back To Top