तिर्वा कोतवाली के शौचालय में आरोपी ने लगाई फांसी

Tirwa Kotwali Kannauj

कन्नौज। जिले के तिर्वा कोतवाली में संदिग्ध परिस्थितियों में पुलिस हिरासत में लिए गए एक शिक्षक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि जालौन निवासी शिक्षक परबंत सिंह अपनी पत्नी को लेने उसके मायके आया हुआ था जिस दौरान हुए विवाद के चलते पुलिस ने पति को हिरासत में लिया था। वहीं आत्महत्या की सूचना के बाद मृतक के परिजन मेडिकल कॉलेज पहुंचे और जमकर हंगामा किया, जबकि तिर्वा कन्नौज हाईवे पर चक्काजाम कर दिया।

कन्नौज एसपी ने बताया कि पुलिस ने रात लगभग 12 बजे आरोपी को अभिरक्षा में लिया गया था, वहीं थाना के शौचालय में आरोपी ने सुबह के समय कपड़े का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। हालांकि जांच के बाद कार्यवाही की बात पुलिस अधीक्षक ने कही।