कमलनाथ बोले- नए मुख्यमंत्री को मेरी शुभकामनाएं

Kamalnath

भोपाल। मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। राज्यपाल लालजी टंडन को सौंपे अपने त्यागपत्र में कमलनाथ ने लिखा कि –

40 वर्ष के सार्वजनिक जीवन में हमेशा से शुचिता की राजनीति की है और प्रजातांत्रिक मूल्यों को सदैव तरजीह दिया है। मध्य प्रदेश में पिछले 2 हफ्ते में जो कुछ भी हुआ, वह प्रजातांत्रिक मूल्यों के अवमूल्यन का एक नया अध्याय है। मैं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के पद से अपना त्यागपत्र दे रहा हूं। साथ ही नए बनने वाले मुख्यमंत्री को मेरी शुभकामनाएं। मध्य प्रदेश के विकास में उन्हें मेरा सहयोग सदैव रहेगा।