उमरिया के पाली पहुंची गांधी संदेश पदयात्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया स्वागत

Gandhi Sandesh Padyatra

पाली। महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के तहत शहडोल से छिंदवाड़ा तक गांधी संदेश पदयात्रा निकाली जा रही है जिसका उमरिया जिले के पाली में भी स्वागत हुआ, जहां इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष के साथ आमजन मौजूद रहे। जानकारी के मुताबिक गांधी जी के विचार और उनके साहित्य ज्ञान से युवाओं को परिचय कराया जा रहा है। पाली में स्वागत के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष ज्ञानवती सिंह, कांग्रेस नेता केके मिश्रा, रवि मिश्रा, पवन सांभर तथा ग्रामीण मौजूद रहे।

DOWNLOAD