Sanjay Sharma Journalist

पत्रकार संघ के उज्जैन कार्यवाहक अध्यक्ष बने संजय शर्मा

नागदा। उज्जैन जिले के नागदा से पत्रकार संजय शर्मा को अधिमान्य पत्रकार महासंघ का उज्जैन जिले से कार्यवाहक अध्यक्ष मनोनित किया गया है, वहीं संजय शर्मा को यह पद मिलने पर नागदा के पत्रकारों सहित विधायक दिलीप सिंह गुर्जर और समाजिक संगठनों ने खुशी जाहिर करते हुए फूलमाला पहनाकर तथा मिठाई खिलाकर बधाई दी। महासंघ कार्यवाहक अध्यक्ष संजय शर्मा ने बताया कि जिले के पत्रकारों के लिए हक की लड़ाई को महासंघ द्वारा लड़ा जाएगा, जबकि दूसरा उद्देश्य महासंघ से सदस्यों को जोड़ना रहेगा।

Back To Top