बाघों द्वारा हिरण का शिकार प्रयास लाईव, सिवनी के पेंच नेशनल पार्क से दृश्य

seoni pench tiger reserve

सिवनी। पेंच नेशनल पार्क में बाघों को हिरण के शिकार का प्रयास करते हुए एक वीडियो सामने आया है। बता दें कि पेंच नेशनल पार्क में घूमने पहुंचे पर्यटकों में से एक पर्यटक द्वारा बाघों को हिरण के शिकार का प्रयास करते हुए वीडियो बनाया गया है। जानकारी के मुताबिक बाघों और हिरण के बीच लगभग दो से तीन मिनिट तक आंख मिचैली का खेल जारी रहा, इसके बाद हिरण भागकर घने जंगल के अंदर चला गया। उसका पीछा करते हुए बाघ भी जंगल के अंदर जाने के बाद अदृश्य हो गए।

बता दें कि अलीकट्टा क्षेत्र के घने जंगल के बीच दो बाघों द्वारा हरिण के शिकार का प्रयास का यह दृश्य काफी रोमांचकारी साबित हो रहा है, जिसका वीडियो वायरल हो चुका है।