मोहनखेड़ा में 2 जनवरी को गुरु सप्तमी महोत्सव मेला आयोजन

mohankheda Dhar

धार। जिले के मोहनखेड़ा तीर्थ स्थल पर 2 जनवरी को गुरु सप्तमी महोत्सव मेले का आयोजन होगा जिसमें देशभर से हजारों की संख्या में गुरुभक्त सहभागिता करेंगे। आयोजन के तहत गुरु सप्तमी के अवसर पर गुणानुवाद सभा का आयोजन होगा जिसमें समाजसेवा व धार्मिक क्षेत्र में विशिष्ठ योगदान देने वालों समाजसेवियों को अलंकरण प्रदान किए जाएंगे। गुरु सप्तमी महामहोत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं। धर्मसभा पंडाल बनकर तैयार हो चुका है। साथ ही पूजा-अर्चना के साथ देव दर्शन करने वालों के लिए ट्रस्ट की ओर से व्यवस्था की गई है। तीर्थ के महामंत्री फतेहलाल कोठारी एवं मैनेजिंग ट्रस्टी सुजानमल सेठ ने गुरुभक्तों से अधिकाधिक संख्या में महोत्सव में शामिल होने की अपील की है।