बुरहानपुर में कांग्रेस नेता पर चाकू से हमला

Congress Leader attack

बुराहनपुर। लालबाग थाना अंतर्गत श्यामा प्रसाद मुखर्जी अस्पताल के बाहर एक अज्ञात युवकों द्वारा दिनदहाड़े कांग्रेस जिला कोषाध्यक्ष श्यामू बन्नातवाला की आंखों में मिर्च पावडर डालकर चाकू से जानलेवा हमला कर घायल कर दिया गया जिसके बाद घायल श्यामू बन्नातवाला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं वारदात की सूचना लगने के बाद तत्काल मौके पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष अजय रघुवंशी सहित कार्यकर्ता पहुंचे।