Patalpani Accident

नववर्ष मनाने गए 6 लोगों की मौत, लिफ्ट गिरने पर हुआ हादसा

पीथमपुर। 31 दिसंबर 2019 की देर रात धार जिले के पीथमपुर में हुए दर्दनाक हादसे ने शहर के लोगों को झकझोर कर रख दिया। शहर के प्रसिद्ध व्यवसाई पुनीत अग्रवाल के फार्म हाउस पर नववर्ष की एक रात पहले हुए हादसे में 6 लोगों की दर्दनाक मौत होने से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। जानकारी मिली है कि पाताल पानी मे नववर्ष के पहले, रात्रि में जश्न मनाने गए परिवार के 6 लोग लिफ्ट गिरने के कारण गंभीर रूप से घायल हुए थे जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में नगर वासियों के साथ समाजसेवी, नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों ने अंतिम विदाई दी।

Back To Top