छतरपुर के सरवई गांव में हुई अधेड़ की निर्मम हत्या

Chhatarpur Murder Case

छतरपुर। जिले के ग्राम सरवई में एक अधेड़ व्यक्ति की निर्मम हत्या करने का सनसनी खेज मामला सामने आया है। दरअसल ग्राम सरवई निवासी कामता प्रसाद गुप्ता की अज्ञात आरोपियों ने बड़ी ही बेरहमी से हत्या की गई है जिसकी सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की। जानकारी मिली है कि कामता प्रसाद नामक व्यक्ति अपने घर के बाहर रखे ग्रहस्ती के सामान तथा रेत बालू मिट्टी की निगरानी कर रहा था, इस दौरान रात्रि के समय कुछ अज्ञात लोगों ने आकर व्यक्ति पर हमला कर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस एसडीओपी, के सी पाली ने बताया कि शव को पोस्टमाटर्म के लिए भेजा गया है जिसकी जांच रिपोर्ट आने पर कार्यवाही करने की बात कही।