BJP उपाध्यक्ष प्रभात झा बोले, दादागिरी कर रहे ज्योतिरादित्य सिंधिया

BJP leader Prabhat Jha

शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा ने कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया पर एक प्रेसवार्ता के दौरान गंभीर आरोप लगाए। दरअसल मध्य प्रदेश में कमलनाथ सरकार द्वारा भू-माफियाओं के खिलाफ की जा रही कार्यवाही पर भाजपा उपाध्यक्ष प्रभात झा बोले कि चुन चुन कर भाजपा कार्यकर्ताओं को फसाने की कोशिश की जा रही है। प्रभात झा ने बयान दिया कि मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा कोई जमीन घेरू आदमी है तो वह ज्योतिरादित्य सिंधिया है, और कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया दादागिरी कर रहे हैं, यह गलत है।