हिंदुओं को आतंकवादी बताने पर अमरकंट के बालयोगी का विरोध

Amarkantak Protest

अनूपपुर। जिले के अमरकंटक स्थित फलाहारी आश्रम के सैकडो शिष्यो ने बर्फानी आश्रम के महामंडलेश्वर लक्ष्मणदास बालयोगी के खिलाफ सडकों पर उतर कर मोर्चा खोल दिया। जानकारी के मुताबिक बर्फानी आश्रम के महामंडलेश्वर लक्ष्मणदास बालयोगी द्वारा शोशियल मीडिया पर हिंदुओं को आतंकवादी बताते हुए पोस्ट किया गया था जिसको लेकर फलाहारि आश्रम के शिष्यों ने विरोध जताते हुए प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। हालांकि विरोधियों ने लक्ष्मणदास बालयोगी को अमरकंट से बाहर करते हुए आश्रम में दूसरे संत की नियुक्ति की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा।