अनूपपुर में सरकार के खिलाफ उतरा विद्युत वितरण यूनियन

Anuppur

अनूपपुर। केंद्र सरकार के विद्युत सुधार अधिनियम 2020 के नाम सरकारी पॉवर सेक्टरों को अपने चहेते करपोरेटर्स के हाथों में सौपने के विरोध में मध्यप्रदेश पूर्व विद्युत वितरण कर्मचारी जनता यूनियन अनूपपुर ने काली पट्टी बांधकर काला दिवस मनाया। यूनियन द्वारा बताया गया कि सरकार का यह निर्णय जनता के हितों पर कुठारघात होगा। बताया गया कि मांग पूरे नहीं होने पर देशव्यापी आंदोलन किया जाएगा।

  • पूर्व विद्युत वितरण कर्मचारी जनता यूनियन ने किया विरोध
  • काली पट्टी बांधकर सरकार के निर्णय का विरोध किया
  • विद्युत सुधार अधिनियम 2020 का विरोध