पाली थाना प्रभारी आरके धारिया ने किया पदभार ग्रहण

RK Dharia

उमरिया। बिरसिंहपुर पाली के नवागत थाना प्रभारी आरके धारिया ने अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। पत्रकारों से मुखातिर होते हुए थाना प्रभारी आरके धारिया ने कोरोना काल में लॉकडाउन के नियमों का लोगों को पालन कराते हुए सुरक्षा के एहतिहात बरतना है। वहीं दूसरी ओर पेंडिंग अपराधों की समीक्षा करते हुए जांच के बाद निराकरण के प्रयास किए जाने की बात कही।

  • लाॅकडाउन में सरकार के नियमों का पालन कराएंगेः थाना प्रभारी
  • पेंडिंग अपराधों की समीक्षा की जाएगीः थाना प्रभारी
  • अवैध कारोबार पर रखी जाएगी निगरानीः थाना प्रभारी

पत्रकारों ने थाना प्रभारी आरके धारिया से अवैध रेत कारोबारियों से संबंधित सवाल पूछे जिसको लेकर थाना प्रभारी ने देखरेख करते हुए कड़ी कार्रवाई का अश्वासन दिया।