उमरिया में पैदल मार्च निकालकर भाजपाई करेंगे सीएए का समर्थन

Jagruk Nagrik Manch Umaria

उमरिया। जागरूक नागरिक मंच उमरिया द्वारा 12 जनवरी को नागरिकता संशोधन कानून सीएए के समर्थन में एक रैली का आयोजन किया जाएगा जिसमें लोगों को सीएए को लेकर जागरूक करते हुए शांति मार्च का आयोजन होगा। प्रेसवार्ता करते हुए भाजपा जिला महामंत्री, दिलीप पाण्डेय ने बताया कि यह पैदल यात्रा सगरा मंदिर से शुरू होकर गांधी चैक पहुचेगी जहां आमसभा का आयोजन होगा जिस दौरान राष्ट्रीय गीत व वंदे मातरम का गान भी किया जाएगा।