बुरहानपुर में भू-माफियाओं पर हुई कार्रवाई, हटाया गया अतिक्रमण

Land Mafia Burhanpur

बुरहानपुर। बुरहानपुर जिले में भूमाफियाओं पर कार्रवाई करते हुए कई भवनों को नगर निगम अमले द्वारा तोड़ा गया। बता दें कि नगर निगम अधिकारी सहित पुलिस प्रशासन के अधिकारियों की मौजूदगी में यह कार्रवाई की गई। दरअसल राजपुरा चैराहे से लेकर शिकारपुरा थाने तक अतिक्रमण हटाने की मुहीम को चलाया गया जिस दौरान कई जगह विरोध का भी सामना टीम को करना पड़ा। जानकारी के मुताबिक भाजपा नेता ज्ञानेश्वर पाटिल के ट्रेक्टर शोरुम के सामने बने दोनों साइड के पिल्लर तोड़े गए जबकि हाईवे पर बने कई रसूखदारो के शोरूमो, इलेक्ट्रोनिक्स शोरुम, जोहरी काम्प्लेक्स, साक्षत हॉस्पिटल, सीमेंट और सरिया दुकानों का भी अतिक्रमण हटाया गया।