महू। इंदौर जिले के महू के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल पातालपानी में सेल्फी लेते समय एक युवक खाई में जा गिरा। बता दें कि सेल्फी लेने के जुनून में एक युवक डेंजर झोन में चला गया जहां संतुलन बिगड़ने के कारण युवक लगभग 90 फीट गहरी खाई में जा गिरा। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही बड़गोदा पुलिस मौके पर पहुंची जिसके बाद रेस्क्यू कर शव को खाई से उपर की ओर लाया गया। हालांकि मृतक युवक की पहचान नहीं हो सकी।
