Panchayati raj chunav marwar junction

मारवाड़ में पंचायतीराज चुनाव को लेकर बैठक आयोजित

मारवाड़। पाली जिले के मारवाड़ जंक्शन के पंचायत समिति सभागृह में पंचायतीराज चुनावों की तैयारियों को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें ब्लाक स्तर के अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी, पटवारी, बीएलओ तथा सुपरवाइजर मुख्य रूप से मौजूद रहे।

बता दें कि पाली जिले की सबसे बड़े उपखंड मारवाड़ जंक्शन की 48 ग्राम पंचायतों पंचायतों के चुनाव 29 जनवरी को होंगे जिसकी तैयारियों को लेकर अधिकारियों ने चर्चा की। बैठक में उपखंड अधिकारी शैलेन्द्र सिंह ने प्रत्येक मतदान केंद्र पर आवश्यक न्यूनतम सुविधाएं सुनिश्चित कराने के निर्देश देते हुए वीलचेयर, विद्युत पानी तथा फर्नीचर सहित अन्य व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

Back To Top